महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में रोष मार्च निकाला
किसान मजदूर तालमेल संघर्ष कमेटी ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों व अव्यवस्थित कानून व्यवस्था के विरोध में रोष मार्च निकाला।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 01:29 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:12 AM (IST)
जासं, अबोहर : किसान मजदूर तालमेल संघर्ष कमेटी ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों व अव्यवस्थित कानून व्यवस्था के विरोध में रोष मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पीड़ितों को जल्द न्याय न मिलने से लोगों का सरकारों के प्रति रोष बढ़ रहा है। इस मौके पर प्रधान नोपाराम, महासचिव जरनैल सिंह, लखबीर सिंह भुल्लर, सर्बजीत सिंह, कुलवंत किरती, हरदीप सिंह, लाल चंद सप्पांवाली, अवतार सिंह, सुखमंदर सिंह, जगतार सिंह, जगत सिंह, जग्गा सिंह, रामराज, शिवचरण, जैमल राम आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें