गीत और डांस से किया मनोरंजन
फाजिल्का : अबोहर रोड पर स्थित कौटिल्य इंटरनेशनल स्कूल में पंडित जवाहर लाल
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : अबोहर रोड पर स्थित कौटिल्य इंटरनेशनल स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बालदिवस मनाया गया। इसमें सबसे पहले बच्चों ने चाचा नेहरू को नमन किया। उसके बाद केजी ¨वग व पहली कक्षा के नन्हें बच्चों ने चाचा नेहरू से संबंधित कविताएं बोली व गीतों पर डांस किया। कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए नेहरू के जीवन से संबंधित क्विज मुकाबले करवाए गए, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इसी तरह से टीम सी ने प्रथम व टीम बी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्याíथयों की ड्राईंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें सभी ने चाचा नेहरू के सुंदर चित्र बनाए। कक्षा सातवीं के विद्यार्थी ¨प्रस ने प्रथम व छठी के जशन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन नरेश सपड़ा और ¨प्रसिपल कविता सपड़ा ने बच्चों को बाल दिवस के इतिहास के बारे में बताया।