कृषि कानून रद्द होने तक जारी रहेगा संघर्ष: सुखदेव सिंह
कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार ज्याणी के गांव कटैहड़ा में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया
संवाद सूत्र, खुईखेड़ा (फाजिल्का)
कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा के नेतृत्व में महिलाओं ने भाजपा नेता सुरजीत कुमार ज्याणी के गांव कटैहड़ा में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जिलों से भारी संख्या में महिलाएं गांव कटैहड़ा में किसान संगठनों के झंडे लेकर पहुंचीं। इस दौरान फाजिल्का के डीएसपी जसबीर सिंह, बल्लूआना के डीएसपी अवतार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि महिला दिवस के मौके एकत्रित हुई महिलाओं ने दिखा दिया है कि किसानों के साथ साथ उनके पारिवारिक सदस्यों में कितना गुस्सा है। किसानी संघर्ष में मरे किसान व मजदूरों को श्रद्धाजंलि भी अर्पित की गई। हरप्रीत कौर, कुलदीप कौर, महिला खेत मजदूर नेता कृष्णा देवी, गुरमेल कौर ने कहा कि देश का किसान भीषण सर्दी में दिल्ली की सरहदों पर बैठा है। भाजपा नेता अपने बयानों के जरिए किसानों में गुस्सा और बढ़ा रहे हैं। किसानों के खेत और मजदूरों से कारोबार छीनने के लिए यह कानून लागू किए जा रहे हैं। 26 जनवरी को दिल्ली में की जा रही रैली को लेकर किसानों में भारी उत्साह है। जिसको लेकर फाजिल्का के विभिन्न गांवों में 20 व 21 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च करके अधिक से अधिक किसानों को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। आज के धरने में खेत मजदूर यूनियन, मगनरेगा यूनियन, जल सप्लाई कर्मचारी यूनियन, बिजली कर्मचारी ग्रामीण यूनियन, वकील, आंगनवाड़ी वर्कर के साथ साथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग भी सहयोग करने के लिए पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कानूनों को तुरंत वापिस लेने की मांग की। इस मौके कार्यकारी प्रधान सतपाल सिंह, जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह, हरजिन्दर सिंह, गुरमीत सिंह, अमृतपाल सिंह, सुनील भोडीपुर, गुरभगत सिंह, मनजीत कौर, आशा रानी, परमजीत कौर, जगसीर सिंह, हरमीत सिंह, सुखमिद्र सिंह, जगतार सिंह, हरजिद्र सिंह, निरवैल सिंह, भगवान सिंह, पाला भट्टी, जोगा सिंह, जसपाल सिंह, निरंजण सिंह, गुरमेल कौर, सन्नी कुमार व अन्य उपस्थित थे।