Move to Jagran APP

किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया जागरूक

मुख्य कृषि अधिकारी फाजिल्का सुरिदर सिंह के नेतृत्व में ब्लाक कृषि अधिकारी हरप्रीत पाल कौर की अध्यक्षता में गांव लक्खोवाली में फसलों के नदीन और सांभ-संभाल और धान की सीधी बीजाई संबंधी किसान सिखलाई व जागरूकता कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 10:21 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 10:21 PM (IST)
किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया जागरूक
किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए किया जागरूक

संवाद सूत्र, जलालाबाद : मुख्य कृषि अधिकारी फाजिल्का सुरिदर सिंह के नेतृत्व में ब्लाक कृषि अधिकारी हरप्रीत पाल कौर की अध्यक्षता में गांव लक्खोवाली में फसलों के नदीन और सांभ-संभाल और धान की सीधी बीजाई संबंधी किसान सिखलाई व जागरूकता कैंप लगाया गया। इस मौके एडीओ डा. बलदेव सिंह ने मिट्टी-पानी की परख और खादों के सुचारू इस्तेमाल संबंधी जानकारी दी। एडीओ डा. परविदर सिंह ने गेहूं की कटाई के बाद मूंगी की सफल काश्त करने संबंधी और हरी खाद संबंधी जानकारी दी। इस मौके एएसआइ जरमनजीत सिंह ने पराली की संभाल संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कमलजीत सिंह ने कृषि औजारों पर मिलने वाली सब्सिडी बारे बताया। इस मौके जलालाबाद के ब्लाक कृषि अधिकारी डा. हरप्रीत पाल कौर ने धान की सीधी बीजाई संबंधी तकनीकी जानकारी दी और पिछले साल आई समस्याएं जैसे कि नदीन यानि अवशेष, लोहे की कमी संबंधी जानकारी दी। वहीं किसानों को धान की सीधी बीजाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके गांव लक्खेवाली के सरपंच सतनाम राए, प्रशोत्तम लाल, अवतार सिंह, नरिदर कुमार व अन्य उपस्थित थे। किसान जागरूकता कैंप लगाया संवाद सूत्र, फिरोजपुर : मुख्य कृषि अफसर डा. हरदेव सिंह के निर्देशानुसार डा.रेशम सिंह संधू ब्लाक कृषि अफसर फिरोजपुर की ओर से गांव झोंक हरीहर में किसान प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में किसानों को धान की सीधी बिजाई, फसलों के अवशेष को खेतों में प्रयोग करने और विभिन्न फसलों के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में इंजीनियर कमल कृष्ण, रविंद्र डीपीडी, डा. राजबीर कौर भूमि सुरक्षा अधिकारी फिरोजपुर ने किसानों को मिट्टी की जांच और फसलों की संभाल की जानकारी दी इस मौके गुरबख्श सिंह कृषि उप निरीक्षक, मक्खन सिंह कृषि उप निरीक्षक, बलराज सिंह कृषि उप निरीक्षक, अंमृतप्रीत सिंह ब्लाक टेकनोलाजी मैनेजर, सुखदेव सिह, इंदरप्रीत सिंह, साहिल जूनियर टेक्नीशियन और संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.