फकीर चंद गोयल बने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष
फाजिल्का रोड पर स्थित श्री रोशनलाल जैन सर्वहितकारी विद्या मंदिर में नई मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई
संस, अबोहर : फाजिल्का रोड पर स्थित श्री रोशनलाल जैन सर्वहितकारी विद्या मंदिर में नई मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सतपाल अरोड़ा, श्रीमुक्तसर साहिब के विभाग सचिव पूरन चंद द्वारा नई मैनेजिग कमेटी का गठन किया गया।
इल दौरान धनपत सियाग को संरक्षक, फकीरचंद गोयल को अध्यक्ष, डा. राकेश सहगल को उपाध्यक्ष, अनिल मक्कड़ को मैनेजर, स्टेट रिप्रेजेंटिव श्याम सुंदर को नियुक्त किया गया। इनके अलावा कमेटी सदस्य जैत कंवर, रामपाल, निधि बेरी, संजय भागू, अरुण मुंजाल, ओम प्रकाश व स्कूल के प्रधानाचार्य किरण तिन्ना, अध्यापिका गुरप्रीत कौर और शिल्पा और पूर्व छात्र आरजू और हर्ष को शामिल किया गया। धर्म को जानकर ही सुखी रहता है मानव : भारती संवाद सूत्र, जलालाबाद : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान जलालाबाद के स्थानीय आश्रम में मंगलवार को सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें साध्वी राजवीर भारती ने सत्संग करते हुए कहा कि मनुष्य धर्म को ना जानकर दुख को प्राप्त कर रहा है। इंसान धार्मिक ग्रंथों के अनुसार धर्म को जानने की कोशिश नहीं करता और अपनी मन मती के अनुसार धर्म की व्याख्या करता है, जिस कारण वह दुखों का भागी बनता है।
उन्होंने बताया कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार धर्म को जानकर संसार के सच्चे सुख की प्राप्ति भी की जा सकती है, जिसके लिए मनुष्य संसार में जन्म लेता है। उन्होंने बताया कि पूर्ण संत महापुरुष की शरणागत होकर उस ईश्वर को जाना जा सकता है। ईश्वर एक है और उसको पाने का रास्ता भी एक ही है, जो धार्मिक ग्रंथों के अनुसार संत महापुरुष की शरण में आकर ही प्राप्त किया जा सकता है। अपने असली मनोरथ को जानने और ईश्वर की प्राप्ति के लिए पूर्ण सतगुरु की खोज करके उनकी शरण प्राप्त करें और अपना जीवन सफल करें। इस कार्यक्रम में साध्वी सोमप्रभा ने भजन कीर्तन का गायन किया। अंत में आई हुई संगत को प्रसाद का वितरण किया गया।