450 मरीजों की हुई जांच, 51 मरीज ऑपरेशन के लिए चुने
गांव दलमीरखेड़ा में आंखों का निशुल्क जांच कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, अबोहर : सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एसपी एस ओबराय के मार्ग दर्शन में गांव दलमीरखेड़ा में आंखों का निशुल्क जांच कैंप लगाया गया।
कैंप में बठिडा से डॉ. सानिया गर्ग व उनकी टीम के सदस्यों के सहयोग से 450 मरीजों की जांच की गई। कैंप के दौरान 123 मरीजों को चश्मे, 260 मरीजों को निशुल्क दवाइयां व 51 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। कैंप के मुख्यातिथि थाना खुईयां सरवर के एचएचओ सुनील कुमार थे। इस अवसर पर मरीजों के लिये चाय व लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्र सरस्वा के अलावा सर्बजीत सिंह, कुलजीत सिंह तिन्ना, विनोद मलेठीया, जैतकंवर मलेठिया, सुरजीत सिंह खालसा, सुखदेव सिंह, गुरजीत सिंह, कमल किशोर, धर्मवीर, विपन शर्मा, ज्योति शर्मा, उर्मिला शर्मा के अलावा सरपंच जसवीर सिंह, मुंशीराम, हरपाल सिह, हरबंस सिंह ने डाक्टरों व टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।