लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए नप कर रही हर तरह के प्रयास: ईओ
नगर कौंसिल फाजिल्का द्वारा डेंगू व मलेरिया के मछरों की रोकथाम के लिए गतिविधियां लगातार जारी हैं।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : राज्य सरकार की हिदायतों पर नगर कौंसिल फाजिल्का द्वारा डेंगू व मलेरिया के मच्छरों की रोकथाम के लिए गतिविधियां लगातार जारी हैं। इसके तहत नगर कौंसिल के कर्मचारियों द्वारा लारवा के खात्मे के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर पानी में काला तेल डाला जा रहा है। इसके अलावा गीला और सुखा कूड़ा घरों से उठाकर कुलेक्शन सेंटरों के लिए एकत्रित किया जा रहा है। शहर को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी जारी है। यह जानकारी नगर कौंसिल फाजिल्का के कार्यकारी अधिकारी रजनीश कुमार ने दी।
कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि घरों से गीले और सूखे कूड़े की कुलेक्शन की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गीले कूड़े को कम्पोस्ट पिटों में डाला जाता है और एमआरएफ सेंटर के द्वारा 80 किलो गत्ता, 20 किलो प्लास्टिक, 5 किलो कागज और 10 किलो रबड़ रीसेल किया गया। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को ड्राई डे के तौर पर मनाकर डेंगू व मलेरिया मच्छरों की रोकथाम के लिए काला तेल छिड़का जाता है। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से सुरक्षित के लिए शहर के एरिया को सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में बार्डर रोड और अबोहर रोड पर वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए एनजीओ के सहयोग के साथ पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिशन फतेह के तहत शहर निवासियों को मास्क पहनने, हाथों को सैनिटाइज करने और फिजिकल डिस्टेंसिग को बरकरार रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।