रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पर प्रदर्शन जारी
कृषि सुधार कानून के विरोध में फाजिल्का में भी पिछले आठ दिनों से रेलवे स्टेशन और थेहकलंदर के टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : कृषि सुधार कानून के विरोध में फाजिल्का में भी पिछले आठ दिनों से रेलवे स्टेशन और थेहकलंदर के टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। वीरवार को संबोधित करते विभिन्न किसान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो कानून पास किए गए हैं वह किसान विरोधी हैं और किसानों की जमीनें निजी हाथों को देने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि कानून के अंतर्गत अगर किसान और खरीददार कंपनी में कोई लेनदेन का झगड़ा होता है तो किसान कोर्ट नहीं जा सकता जोकि किसानों के साथ एक बहुत बड़ी बेइंसाफी है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के तहत कुछ सालों तक मंडी बोर्ड खत्म हो जाएगा
टोल प्लाजा पर आठवें दिन भी जारी रहा धरना
कृषि सुधार कानूनों को रदद्द करवाने के लिए किसान जत्थेबंदियों द्वारा शुरू किए सांझे मोर्चे के दौरान भारतीय किसान यूनियन उगराहा के जिला फाजिल्का के प्रधान सरदार गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग पर मामूजोईया और थेह कलंदर टोल प्लाजा पर लगाया गया धरना 8वें दिन भी जारी रहा। नेताओं ने कहा कि यदि कानून रद न किए गए तो संघर्ष तेज किया जाएगा।