महात्मा बुद्ध जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग
शाक्य समाज का एक शिष्टमंडल मांगों को लेकर पार्षद सत्यवान शाक्य के नेतृत्व में चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से मिला।
संस, अबोहर: शाक्य समाज का एक शिष्टमंडल मांगों को लेकर पार्षद सत्यवान शाक्य के नेतृत्व में चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से मिला। शिष्टमंडल ने मांग की कि पंजाब राज्य में बुद्ध जयंती 26 मई को राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। पंजाब राज्य में किसी भी यूनिवर्सिटी में बुद्ध चेयर स्थापित की जाए। पंजाब राज्य में जिला शिकायत निवारण कमेटियों में शाक्य समाज के योग्य व्यक्ति को नामजद किया जाए। पंजाब राज्य में कांग्रेस पार्टी के राज्य स्तरीय संगठन में शाक्य समाज के योग्य व्यक्ति को शामिल किया जाए।
सत्यवान शाक्य ने सुनील जाखड़ को बताया कि नगर निगम चुनावों में शाक्य समाज ने अहम भूमिका निभाई है। शाक्य समाज हमेशा कांग्रेस पार्टी से कंधे से कंधा मिलाकर चला है। उन्हें उम्ीद है कि उनकी मांगों को ध्यान में रखा जायेगा। जाखड़ ने मांगों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के समक्ष रखेंगे और पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। शिष्टमंडल में रामचंद शाक्य , प्रदीप शाक्य फरीदकोट, विनोद शाक्य, दलीप शाक्य, ललित शाक्य, अशीष शाक्य, अश्वनी बिश्रोई, हरदीप सिंह, अनिल तिवाड़ी, मुकेश शर्मा, सरपंच पप्पू राम शाक्य, रणजीत शाक्य व सुरजा राम शाक्य, पूर्व सरपंच गोपीराम सक्सैना, अजय शाक्य सप्पांवाली मौजूद थे। दी अबोहर वेलफेयर सोसायटी का डा. विशाल को सौंपा कार्यभार
संस, अबोहर : दी अबोहर वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक विनीत चोपड़ा की ओर से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर हुए संस्था का कार्यभार डा. विशाल तनेजा को सौंपा गया है। डा. विशाल तनेजा ने सौंपी गई जिम्मेवारी को तनदेही से निभाने का भरोसा दिया। वितीत चोपड़ा ने कहा कि सोसायटी का मकसद समाज सेवा करना है जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके।