जासं, अबोहर : आठ दिन से लापता गांव मलूकपुरा निवासी गुरविदर सिंह का शव हनुमानगढ़ रोड नहर की पुली में अटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
इस नहर में कुछ पानी कम हुआ तो लोगों को नहर में भारी दुर्गंध आने पर इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति अध्यक्ष राजू चराया को दी। जिस पर समिति सदस्य बिट्टू नरूला, जगदेव बराड़ व रवि रात्रि के समय ही नहर पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस कर्मचारियों के पहुंचने पर उन्होंने शव को नहर से बाहर निकाला। जिसकी पहचान मलूकपुरा निवासी गुरविदर सिंह के रूप मे होने पर उसके परिवार वालों को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। परिवार वालों ने बताया कि गुरविदर सिंह दिहाडी मजदूरी करता था और मानसिक रूप से परेशान था। करीब एक सप्ताह पहले वह बिना बताए घर से लापता हुआ था। बताया जाता है कि मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
फाजिल्का में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे