Move to Jagran APP

बल्लुआना में छह बार कांग्रेस तो तीन बार शिअद को मिली जीत

बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था यहां पर अब तक हुए चुनाव में छह बार कांग्रेस तो तीन बार शिअद अपना परिचम लहरा चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 10:09 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:09 PM (IST)
बल्लुआना में छह बार कांग्रेस तो तीन बार शिअद को मिली जीत
बल्लुआना में छह बार कांग्रेस तो तीन बार शिअद को मिली जीत

राज नरूला, अबोहर : बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, यहां पर अब तक हुए चुनाव में छह बार कांग्रेस तो तीन बार शिअद अपना परिचम लहरा चुकी है। कांग्रेस के इस गढ़ में पहली बार 1997 में गुरतेज सिंह घुडि़याना ने शिअद की तरफ से चुनाव लड़ कर किला फतेह किया था। एडवोकेट गुरतेज सिंह घुडि़याना यहां से तीन बार शिअद की सीट पर विजयी होकर विधानसभा पहुंचे।

loksabha election banner

1977 में पहली बार बल्लुआना विधासभा क्षेत्र में हुए चुनाव में कांग्रेस के उजागर सिंह पहले विधायक बने। इसके बाद तीन साल बाद 1980 में फिर से चुनाव हुए तो फिर से कांग्रेस के उजागर सिंह विधायक बने। 1985 में कांग्रेस ने अपना जीत का परिचम कायम रखा व यहां से हंसराज विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे। 1992 में कांग्रेस के बाबू राम आर्य विधायक बने। इसके बाद 1997 में शिअद ने पहली बार एडवोकेट गुरतेज सिंह घुडि़याना को मलोट से बल्लुआना लाकर चुनाव मैदान में उतारा, जिन्होंने कांग्रेस का किला ध्वस्त करते हुए पहली बार जीत हासिल की। 2002 में कांग्रेस ने यहां से प्रकाश सिंह भट्टी को गुरतेज सिंह घुडि़याना के सामने चुनाव मैदान में उतारा, जिसमें कांग्रेस के प्रकाश सिंह भट्टी विजेता बने। 2007 में फिर से चुनाव हुआ तो शिअद ने गुरतेज सिंह घुड़ियाना व कांग्रेस ने प्रकाश सिंह भट्टी को चुनाव में उतारा, जिसमें दूसरी बार गुरतेज सिंह घुडि़याना ने कांग्रेस का किला ध्वस्त कर दिया। 2012 में तीसरी बार गुरतेज सिंह घुडि़याना शिअद की तरफ से विधायक बनने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस के गिरीराज राजौरा को हराया। 2017 में शिअद ने गुरजेत सिंह घुडि़याना की टिकट काटकर प्रकाश सिंह भट्टी को चुनाव मैदान में कांग्रेस के नत्थू राम के सामने उतारा, जिसमें नत्थू राम विजेता बने। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से विधायक नत्थू राम की टिकट काटकर महिला प्रत्याशी राजिंदर कौर को चुनाव मैदान में उतारा गया है, वहीं आप की ओर से अमनदीप सिंह गोल्डी को टिकट दी गई है, जबकि भाजपा व शिअद की ओर से अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई। कब-कब जीता कौन उम्मीदवार

1977

उजागर सिंह कांग्रेस वोट 21262

शिव चंद शिअद 18748

----

1980

उजागर सिंह कांग्रेस 21688

दाना राम सीपीआई 19977

---

1985

हंसराज आर्य कांग्रेस 22079

उजागर सिंह शिअद 17897

हरफूल सिंह सीपीआई 7659

----

1992

बाबू राम आर्य कांग्रेस 17192

सतीश कुमार बसपा 7102

राबू राम भाजपा 7066

जगीर सिंह सीपीआई 4686

----

2002

गुरतेज सिंह घुडियाना शिअद 44835

बाबू राम कांग्रेस 22804

उषा रानी बसपा 12536

----

2002

प्रकाश सिंह भट्टी कांग्रेस 41683

गुरतेज सिंह शिअद 37363

उषा रानी बसपा 5757

----

2007

गुरतेज सिंह घुडियाना शिअद 50929

प्रकाश सिंह भट्टी कांग्रेस 36295

बाबू राम आजाद 13213

----

2012

गुरतेज सिंह घुडियाना शिअद 49418

गिरीराज राजौरा कांग्रेस 41191

प्रकाश सिंह भट्टी आजाद 25556

----

2017

नत्थू राम कांग्रेस 65607

प्रकाश सिंह भट्टी शिअद 50158

सिमरजीत सिंह आप 22464


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.