Move to Jagran APP

कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को अर्पित किए श्रद्धासुमन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 01:36 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 01:36 AM (IST)
कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को अर्पित किए श्रद्धासुमन
कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को अर्पित किए श्रद्धासुमन

संवाद सहयोगी, अबोहर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस प्रधान मोहनलाल ठठई ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता भी कहे जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक में पंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है। आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें नौ बार जेल जाना पड़ा था। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रधान पुनीत अरोड़ा, अनिल नागौरी, मास्टर राम अवतार सिंह, नरेश गोयल, मोहनलाल सोनी, सेवा सिंह, मेहरचंद तनेजा, डॉ सुभाष नागपाल, सुभाष बाघला, छिदी प्रधान, मनोज जाटोलिया, जगदीश दुग्गल, भीषम धूड़िया, सुमित आहूजा, विपन शर्मा ,पार्षद गणेश सबलानिया, विक्की गोदारा, सुभाष धोलिया, नीरज सचदेवा, गोपी राम, अतिदरपाल सिंह तिन्ना, राजू बत्रा, डॉ मुकेश, पार्षद महिपाल वर्मा, मनीष जाखड़, विकास सिगला, संदीप गोदारा, आनंद मल्होत्रा, राजेंद्र सुथार मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.