Move to Jagran APP

कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

यूथ कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 09:16 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 09:16 PM (IST)
कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संस, अबोहर : यूथ कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जहां पर नगर कांग्रेस प्रधान मोहनलाल ठठई व यूथ कांग्रेस प्रधान अतिदरपाल सिंह तिन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मोहन लाल ठठई ने कहा कि वर्तमान दौर में प्रत्येक युवा को शहीद-ए-आजम भगत सिंह जैसे महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर पूरे देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। क्योंकि हम उन्हीं की बदौलत आजाद भारत में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान कमल खुराना, डा. साहिल मित्तल, गौरव नारंग, मानक शाह, विकास सिगला, संजीव भामा, सोम प्रकाश जसूजा, अमन, शरणजीत, अनिल कुमार, अभिषेक, भारत गोयल, ललित शर्मा, अमृत चीमा खुब्बन, प्रिस अरनीवाला, सन्नी वाट्स, सुमित मुटनेजा, राजेश चाहौन, अमन अजीमगढ़, मोनू आर्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.