डेयरी संचालक से मारपीट कर छीनी नकदी व चेन
डेयरी बंद करके घर लौट रहे एक व्यक्ति को शुक्रवार रात कुछ लोगों ने घेर लिया और मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उक्त लोग उसकी जेब से 22 हजार रुपये व उसकी चेन छीनकर फरार हो गए।
संवाद सूत्र, जलालाबाद : डेयरी बंद करके घर लौट रहे एक व्यक्ति को शुक्रवार रात कुछ लोगों ने घेर लिया और मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उक्त लोग उसकी जेब से 22 हजार रुपये व उसकी चेन छीनकर फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में शहीद ऊधम सिंह कालोनी निवासी गगनदीप सिंह ने बताया कि उसकी डेयरी की दुकान है। 28 अप्रैल की रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था, जब वह मदाना गली के निकट पहुंचा तो मोहल्ला राठोड़ा निवासी भीमा, वीना रानी व मोनू ने उसे घेर लिया और कहा कि जो भी उसके पास है, वह उन्हें दे दे। उसने विरोध जताया, जिस पर उक्त तीनों ने तेजधार हथियारों से उस पर कई वार किए, जिस कारण वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उक्त तीनों ने छह-सात अज्ञात लोगों को वहां बुला लिया और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद उक्त लोगों ने उसकी जेब में रखे 22 हजार रुपये व गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। उसने अपने पिता को फोन करके सारी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल जलालाबाद में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी एएसआइ देसा सिंह ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त सभी लोगों के मामला दर्ज कर मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
विवादित जमीन से फसल काटने पर आठ नामजद संवाद सहयोगी,फिरोजपुर : थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने विवादित जमीन से फसल काटकर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना लक्खोके बहराम के सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बगीचा सिंह पुत्र कृष्ण सिंह वासी गांव हजारा सिंह वाला ने बताया कि उसका एक किले छह कनाल जमीन को लेकर आरोपितों के साथ अदालत में केस चल रहा है। इसके बावजूद आरोपित भगवान सिंह, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंहू, काला सिंह, सुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह व गुरमीत सिंह पुत्र फुम्मन सिंह वासी गांव राजा राय ने उक्त जमीन से गेहूं की फसल काटकर चोरी कर ली है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।