दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो पर केस
थाना खुइयां सरवर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 03:49 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 03:49 PM (IST)
संस, अबोहर : थाना खुइयां सरवर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की दो शिकायत में रवनीत कौर पुत्री नरेंद्र सिंह वासी किल्लियांवाली ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष वाले दहेज लाने के लिए उसे परेशान करते थे और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति कर्मवीर वासी थमणवाला फिल्लौर जिला जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं एक अन्य मामले में सहायक इंस्पेक्टर बलवीर ने बताया कि इंद्रा रानी उर्फ ममता पुत्री स्व. कुंभा राम निवासी गांव शेरगढ़ ने बताया कि उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता है। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता के पति पंकज वर्मा निवासी गांव ढींगावाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें