किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर केस
जिले के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने उसी के गांव में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 05:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने उसी के गांव में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 25 अक्टूबर को उसके माता-पिता किसी कार्य के लिए घर से बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। उसने आरोप लगाया कि शाम करीब चार बजे जसबीर नामक युवक उनके घर में बहाने से आया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित किसी को भी ना बताने की बात कही। लेकिन जब उसके पारिवारिक सदस्य घर आए तो उसने सारी बात उन्हें बताई, जिसके बाद परिजनों ने उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। जांच अधिकारी एसआइ बख्शीश कौर ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें