पत्नी पर दर्ज करवाया बेटी को भगाने का केस
थाना बहाववाला पुलिस ने एक पति के बयानों पर उसकी पत्नी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ उसकी बेटी को भगा कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
संस, अबोहर : थाना बहाववाला पुलिस ने एक पति के बयानों पर उसकी पत्नी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ उसकी बेटी को भगा कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी व उसकी 20 वर्षीय बेटी 30 जुलाई से घर से लापता हैं। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी बेटी को घर से गायब कर दिया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी अक्को देवी व विजय कुमार निवासी रामपुरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाया
संस, अबोहर : सदर थाना पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 15 नवंबर की रात से घर से लापता है। उसकी तलाश करने पर पता चला उसकी लड़की को गांव निहाल खेड़ा का युवक मनजीत कुमार शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिक्शा चालक की सरकारी अस्पताल के बाहर मौत
संस, अबोहर : सरकारी अस्पताल के बाहर खड़े नई आबादी निवासी एक रिक्शा चालक की मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नई आबादी में रहने वाला 50 वर्षीय अशोक कुमार रिक्शा चला परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार रात वह किसी को सरकारी अस्पताल में छोड़ने आया था और रात करीब 11 बजे अस्पताल के बाहर रिक्शा पर ही बैठा था कि अचानक नीचे गिर गया। नर सेवा समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर व चिमन लाल उसे अस्पताल की एमरजेंसी लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर थाना पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है।