Move to Jagran APP

राम मंदिर का निर्माण देखने वाली पीढ़ी सबसे अधिक सौभाग्यशाली

केंद्र सरकार के ठोस प्रयास से राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण प्रारंभ होने पर मंडल भाजपा प्रधान अशोक छाबड़ा व महासचिव गौरव टक्कर ने समूह देशवासियों को बधाई दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 03:29 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 03:29 PM (IST)
राम मंदिर का निर्माण देखने वाली पीढ़ी सबसे अधिक सौभाग्यशाली
राम मंदिर का निर्माण देखने वाली पीढ़ी सबसे अधिक सौभाग्यशाली

जागरण संवाददाता, अबोहर : केंद्र सरकार के ठोस प्रयास से राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण प्रारंभ होने पर मंडल भाजपा प्रधान अशोक छाबड़ा व महासचिव गौरव टक्कर ने समूह देशवासियों को बधाई दी है। राम मन्दिर के भूमि पूजन की पूर्व संध्या मंगलवार चार अगस्त व भूमि पूजन वाले दिन बुधवार पांच अगस्त को अपने घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दीपमाला करने का आह्वान किया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लगभग 700 वर्ष के संघर्ष और लंबी अदालती लड़ाई के बाद राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण आरंभ होना सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। अशोक छाबड़ा व गौरव टक्कर ने कहा कि राम मन्दिर का निर्माण देखने वाली वर्तमान पीढ़ी के सबसे अधिक सौभाग्यशाली है। राम जन्मभूमि संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार सेवकों को नमन करते उन्होंने कहा कि यह देश भर के रामभक्तों की प्रार्थना व मेहनत का फल है। अशोक छाबड़ा व गौरव टक्कर ने सभी क्षेत्रवासियों से दोनों दिन दीपमाला करके मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति अपनी सच्ची आस्था व्यक्त करने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.