बृजमोहन केराखेड़ा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव
गांव केराखेड़ा निवासी एवं युवा भाजपा नेता बृजमोहन केराखेड़ा को भारतीय जनता पार्टी (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 03:37 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 09:52 PM (IST)
जासं, अबोहर : गांव केराखेड़ा निवासी एवं युवा भाजपा नेता बृजमोहन केराखेड़ा को भारतीय जनता पार्टी (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
मंडल बल्लुआना भाजयुमो प्रधान के तौर पर अपना राजनीतिक कैरियर प्रारम्भ करने वाले बृजमोहन केराखेड़ा ने पिछले 14 वर्ष में जिला भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिला महासचिव व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित जिला मुक्तसर के किसान मोर्चा प्रभारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। बृजमोहन केराखेड़ा की माता बिमला देवी वर्ष 2008 में सम्पन्न पंचायती चुनाव में ग्राम पंचायत केराखेड़ा की सरपंच निर्वाचित हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें