50 वार्डो पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : नारंग
भाजपा विधायक अरुण नारंग ने कहा आने वाले नगर निगम चुनाव भाजपा अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड से उनके पास 3 से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके है।
संस, अबोहर : भाजपा विधायक अरुण नारंग ने कहा आने वाले नगर निगम चुनाव भाजपा अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड से उनके पास 3 से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 50 वार्डों में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है, लेकिन अब दोनों का गठबंधन अलग अलग हो चुका है। जिसके चलते अब दोनों को अलग अलग उम्मीदवारों की जरुरत रहेगी। पहले नगर परिषद में 33 वार्ड थे जो अब नगर निगम बनने के बाद बढ़कर 50 हो गए हीं। शिअद-भाजपा गठबंधन के समय शिअद 5 वार्डों में चुनाव लड़ा करता था जबकि शेष वार्ड से भाजपा अपना उम्मीदवार उतारती थी । इस बार दोनों दलों को अलग अलग उम्मीदवार उतारने पड़ेगे।