भाजपा सीनियर सिटीजन सेल की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा पंजाब सीनियर सिटीजन सेल के प्रांतीय कन्वीनर सीता राम शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है
संस, अबोहर : भाजपा पंजाब सीनियर सिटीजन सेल के प्रांतीय कन्वीनर सीता राम शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें संदीप तलवार मोहाली व सतीश कपूर जालंधर को महामंत्री बनाया गया है। आरएन भारद्वाज मोहाली, भोलाराम बरनाला, आशुतोष पाल होशियारपुर, अशोक बांसल फतेहगढ साहिब, अनिल कुमार जीरकपुर, इंद्रपाल आर्य अमृतसर तथा बलकार सिंह अमृतसर देहात व रमेश वर्मा पटियाला को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सचिव पद की जिम्मेदारी महेंद्र साही बठिडा देहात, व आरपी शर्मा पठानकोट को सौंपी गई है। इसके अलावा भाजपा सीनियर सिटीजन जिला कन्वीनर के लिए बलदेव धवन को अमृतसर, सुबेग सिंह अमृतसर देहात, मुख्तयार सिंह बठिडा रूरल, शिवदत्त गोयल बठिडा अर्बन, कृष्ण सिगला को फरीदकोट, बलवीर सिंह को फाजिल्का, कृष्ण मित्तल को फिरोजपुर, ठाकर जनक सिंह को गुरदासपुर, राज कुमार कोहली को होशियारपुर, दर्शन कुमार को जगराओं, सुदर्शन गोयल को जालंधर नार्थ, सतीश अग्रवाल जालंधर देहात, श्रीकांत कसीर को जालंधर साउथ, राकेश जलोटा को कपूरथला, संपूर्ण शर्मा को बरनाला व कृष्ण भारद्वाज को बरनाला 2, सतदेव को खन्ना, विनोद कालिया को लुधियाना अर्बन, आत्माराम मोंगा को मानसा, भजन लाल सितारा को मोगा, श्याम बेदपुरी को मोहाली, सुभाष अरोड़ा को मुक्तसर, अशोक सभ्रवाल को मुक्तसर-2, कृष्ण चड्ढा को नवांशहर, ठाकर धर्मपाल को पठानकोट, जेके गुप्ता को पटियाला अर्बन, चमन लाल को रोपड़, अवतार सिंह वर्मा नंबरदार को संगरूर 1, कुलभूषण गोयल को संगरूर 2, चरणदास को तरनतारन व जयपाल गिल को पटियाला नार्थ तथा सुरेंद्र गर्ग को फतेहगढ़ साहिब की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सीता राम शर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार से पार्टी को मजबूती मिलेगी।