भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार : संदीप शर्मा
भाजपा ने विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, अबोहर : भाजपा ने विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावों में संगठन की मजबूती के लिए भाजपा के अबोहर विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने अबोहर पहुंच कर विधायक अरुण नारंग व पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया व चुनावों के लिए रणनीति तैयार की।
विधायक के निवास पर संदीप शर्मा ने बताया कि वह अबोहर में दो दिन रहकर पार्टी पदाधिकारियों से बैठक कर संगठन को मजबूत करेंगे व पदाधिकारियों को पार्टियों की नीतियों से घर घर पहुंचाने का आह्वान करेंगे। संदीप शर्मा ने कहा कि पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है व पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। विधायक अरुण नारंग ने कह कि पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान न केवल उतरेगी बल्कि जीत भी हासिल करेगी। चुनावी मुद्दे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुद्दे बहुत हैं जिसको लेकर ही चुनाव मैदान में पार्टी अपनी बात जनता के बीच रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन वह वादे पूरे नहीं किए जिससे लोगों में भारी रोष है। शहर में चोरियों की भरमार हो रही है कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिला जैसे अनेक मुद्दे है। इस मौके पर मंडल प्रधान दविदर सिंह काका, देहाती मंडल प्रधान राजिदर कुमार झाझडियां भी मौजूद थे। केजरीवाल की शिक्षा गारंटी का लोग कर रहे स्वागत : भुल्लर संवाद सहयोगी,फिरोजपुर : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से शिक्षा को लेकर दी गई चौथी गारंटी के साथ हरेक वर्ग में खुशी की लहर है। यह विचार हलका शहरी के इंचार्ज रणबीर सिंह भुल्लर ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जहां रिवायती पार्टियों ने स्कूलों को स्मार्ट बनाने के नाम पर लाखों रुपए के घप्पले किए है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल की तरफ से अध्यापकों के हक में भी बहुत बढि़या फैसला लिया गया है, जो अध्यापक पिछले लंबे समय से पक्के होने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे, उनको आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पक्का किया जाएगा। इस मौके ब्लाक प्रधान लखविंदर सिंह संधू, राज कुमार राजू, गगन कंतोड़, दलेर सिंह भुल्लर आदि भी उपस्थित थे।