Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी की घोषणा

भाजपा के फाजिल्का मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज त्रिपाठी ने प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशानिर्देश व जिला भाजपा फाजिल्का प्रभारी डीपी चंदन जिलाध्यक्ष राकेश धूडिया के मार्गदर्शन में फाजिल्का मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें डा. रवि गगनेजा अशोक वर्मा नरेंदर अग्रवाल विनय सचदेवा बंटी को उपाध्यक्ष भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विनोद जांगिड़ व पूर्व पार्षद संदीप चलाना को महासचिव नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:57 PM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी की घोषणा
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी की घोषणा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : भाजपा के फाजिल्का मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज त्रिपाठी ने प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशानिर्देश व जिला भाजपा फाजिल्का प्रभारी डीपी चंदन, जिलाध्यक्ष राकेश धूडिया के मार्गदर्शन में फाजिल्का मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें डा. रवि गगनेजा, अशोक वर्मा, नरेंदर अग्रवाल, विनय सचदेवा बंटी को उपाध्यक्ष, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विनोद जांगिड़ व पूर्व पार्षद संदीप चलाना को महासचिव नियुक्त किया है।

loksabha election banner

इसके अतिरिक्त एडवोकेट नरेंदर मैनी बंटू, संदीप कुमार कबाडि़या व राजेश सुखीजा काली को सचिव नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर रतन चुघ, प्रेस सचिव के तौर पर पूर्व पार्षद पूर्ण जसूजा व संयुक्त प्रेस सचिव पद टोनी नरूला को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में राकेश सचदेवा बिटू, मनोज रेगर, दीपक बावा, मनीष वढेरा, विनोद कवातड़ा, राम प्रकाश लाला, गगन चोपड़ा, नवीन गुंबर, विजय नगीना, सुमन कटारिया, फूल चंद जांगिड़, रमेश खुंगर, अशोक मोंगा, इंद्र मोहन सेतिया, पूर्व पार्षद नीना राम, स. संत सिंह, नरेश जुनेजा, गिरधारी लाल खटीक, मनजीत गांधी, प्रदीप सेतिया, रिकू सेवलिया, अश्वनी गिल्होत्रा, गौतम सेन, कृष्ण धवन, मुकेश जाजोरिया, नरेश बसवाला, शंटी नागपाल, रंगीला वधवा, भारत सोनी, अंकुश फुटेला, मनजीत कटारिया, राजीव सिगला व दीपक कटारिया के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सभी पूर्व नगर परिषद अध्यक्षों व पूर्व पार्षदों को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट त्रिपाठी ने कहा कि उनका प्रथम दायित्व जहां पार्टी संगठन को और मजबूत करना है, वहीं आगामी परिषद चुनावों में भाजपा का बोर्ड स्थापित करना उनका पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह अभी परिषद के चुनावों की तैयारियों में लग जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.