महाशिवरात्रि पर निकाली भोले बाबा की बरात
महाशिवरात्रि पर्व शहर के अलावा गांवों में भी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जहां मंदिरों में आयोजन किए गए वहीं शिवपुरी में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर वीरवार रात को आयोजन किए गए।
संस, अबोहर : महाशिवरात्रि पर्व शहर के अलावा गांवों में भी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जहां मंदिरों में आयोजन किए गए वहीं शिवपुरी में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर वीरवार रात को आयोजन किए गए।
गांव डंगरखेड़ा की शिवभूमि में बीती रात श्री सेवक राम नाटक क्लब के सहयोग से शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्री सेवक राम नाटक क्लब के कलाकारों द्वारा शिव भोले की बारात निकाली गई। रात को जागरण में भजन गायक परीक्षित वर्मा द्वारा भोले बाबा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान प्रभु दयाल कारगवाल, चेयरमैन बृज लाल, उपप्रधान कुलवंत घोडेला, सीता राम, सुरेन्द्र आयतान, पंच रामलाल, रामजी लाल के अलावा राम नाटक क्लब के प्रधान गोकल चंद, मा. गुरदयाल, राजपाल, चानन राम, वेद प्रकाश, राम लाल, पवन जालंधरा का सहयोग रहा। शिव शंकर सेवा दल द्वारा वीरवार रात को महा शिवरात्रि पर्व मुख्य शिवपुरी में मनाया गया। इस अवसर पर सैंकडों की गिनती में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर माथा टेका जलाभिषेक किया व भोले बाबा का गुनगान सुना व प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को 101 कंजकों का पूजन किया गया व उसके बाद भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर कृष्ण चौहान, रजिद्र गगनेजा, गुलशन भठेजा, अनिल शर्मा, रमन नागपाल कुक्कु, कृष्ण सेतिया मौजूद थे।
भोले दी बरात..सुनकर झूमे श्रद्धालु
संवाद सूत्र, फाजिल्का : श्री राम संकीर्तन मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं शुक्रवार को शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री रामायण पाठ का भोग डाला गया। इस दौरान मंदिर को बाहर व भीतर से रंग बिरंगी लाईटों के साथ सजाया गया।
इस मौके मंदिर कमेटी के अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर में चारों पहर का पूजन पूरे विधि विधान के साथ करवाया गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रात्रि नौ बजे से लेकर 12 बजे तक संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उत्सव कमेटी के इंचार्ज पंडित नत्थू राम ने बताया कि मंदिर से जुड़ी भजन मंडली द्वारा बाबा भोलेनाथ के भजनों का गुणगान किया गया। इस दौरान एक भजन बोले दी बारात पर मंदिर के प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु खूब झूमें। इस दौरान अखंड परिक्रमा भी देर रात्रि तक जारी रही। रात्रि साढ़े 11 बजे सामूहिक आरती की गई, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष कामरा ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में वीरवार को सुबह नौ बजे रखे गए श्री रामायण जी के पाठों का भोग शुक्रवार सुबह दस बजे डाला गया। इस दौरान मंदिर बम-बम भोले व जय श्री राम के जयकारों से गूंजमय हो उठा। इसके बाद श्री रामायण जी की आरती की गई व सभी में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मंदिर की सुंदरकांड महिला समिति व सभी सहयोगी संगठनों के सदस्यों ने सहयोग किया।