सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मियों को भेजे प्रशंसा पत्र
किसी भी मनुष्य के लिए इससे अधिक खुशी की बात क्या हो सकती है कि उसके किए हुए कार्यो को सराहा जाए और मेहनत को प्रमाणित किया जाए। ऐसी प्रवृत्ति पाई है स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार ने।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : किसी भी मनुष्य के लिए इससे अधिक खुशी की बात क्या हो सकती है कि उसके किए हुए कार्यो को सराहा जाए और मेहनत को प्रमाणित किया जाए। ऐसी प्रवृत्ति पाई है स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार ने। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी डॉ. त्रिलोचन सिंह ने बताया कि शिक्षा सचिव द्वारा विभाग में लंबे समय तक सेवाएं निभाने बदले हर एक अधिकारी व कर्मचारी जो अध्यापक के सेवा रूपी कर्म के साथ जुड़े व कितने ही बच्चों की जिदगी संवारने में दिन रात मेहनत के साथ कर्मयोगी बन अपने फर्जों को निभाते रहे, को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीईओ डॉ. सिद्धू और नेशनल अवार्डी डॉ. बल ने बताया कि एक जनवरी 2020 से 30 सितंबर 2020 तक कुल 168 उच्च प्राथमिक और प्राथमिक अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत हुए, जिनमें एक डिप्टी डीईओ, चार प्रिसिपल, एक जिला वोकेशनल कम गाइडेंस को-आर्डीनेटर, 29 लेक्चरर, 49 मास्टर काडर, 1 मुख्याध्यापक, 14 सीएचटी, 18 एचटी, 9 जेबीटी, 16 सीएंडवी, 2 क्लर्क और 24 दर्जा चार कर्मचारी शामिल हैं। प्रशंसा पत्रों के वितरण का कार्य डीईओ सेकेंडरी डा. त्रिलोचन सिंह सिद्धू व डीईओ ऐलीमेंट्री डा. सुखवीर सिंह बल नेशनल अवार्डी के नेतृत्व में किया गया। इसके अलावा डिप्टी डीईओ ब्रिज मोहन बेदी ने भी भाग लिया।