ऐंजल, पायल और काव्या अव्वल
वैदिक शिक्षा परिषद फाजिल्का की ओर से आयोजित पर्यावरणीय परीक्षा एवं पर्यावरणीय रंग भरो प्रतियोगिता-201
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : वैदिक शिक्षा परिषद फाजिल्का की ओर से आयोजित पर्यावरणीय परीक्षा एवं पर्यावरणीय रंग भरो प्रतियोगिता-2018 का पारितोषिक वितरण समारोह आर्य समाज मंदिर में वीरवार को डा. रेणु धुड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता के अलग-अलग इंवेंट में ऐंजल, पायल, काव्या, तानिया, अर्पित सेतिया, ईशिका छाबड़ा और पीयूष शर्मा अव्वल रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि सुभाष सेतिया और विशिष्ट अतिथि प्रदीप अरोड़ा व सुभाष कटारिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
परीक्षा के संयोजक वेद प्रकाश शास्त्री ने बताया कि पर्यावरणीय परीक्षा में दो कालेज और 16 स्कूलों (प्राइमरी, मिडल, मैट्रिक, सेकेंडरी व कालेज स्तरीय) के पांच ग्रुपों के 678 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। पर्यावरणीय रंग भरो प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 939 प्रतियोगी शामिल हुए। यह प्रतियोगिता प्री-नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली और दूसरी कक्षा तक छह ग्रुपों में संपन्न हुई। सभी ग्रुपों में कविनेश, अर्जुन, देवांत, गुरनूर, परी, करिश्मा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी ग्रुपों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त व प्रोत्साहित छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वेद प्रकाश शास्त्री ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृति उत्पन्न करना है।