अमृत वेला प्रभात सोसायटी ने निकाली प्रभातफेरी
अमृत वेला सोसायटी के पदाधिकारियों ने जनसमूह के सहयोग से होली के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर: अमृत वेला प्रभात सोसायटी के पदाधिकारियों ने जनसमूह के सहयोग से होली के पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी सुबह 6.30 बजे श्री कृष्ण मंदिर मोहल्ला सचदेवा वाला से शुरू हुई। इस दौरान नगर निवासियों ने अपने घरों से बाहर निकल प्रसाद बांटा और फूलों से स्वागत किया। इस मौके पर डॉ.परमिंद्र सिकरी, अनिल आनंद, रोकी, राकेश मोंगा, संजय ग्रोवर, शेखर, प्रिस, निर्मल अरोड़ा, जनक राज मोंगा, दीपक जोशी, साहिल चोपड़ा, सोनू चावला, सुभाष चौहान, वीनू अरोड़ा, ज्योति, सुनीता वधवा, रूपा, नीरू, मीरा सिकरी, सुनीता, प्रवीन मनोचा, रीटा, सचिन नारंग व संजीव सचदेवा उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें