Move to Jagran APP

सीएम के नोटिफिकेशन निकालने के आश्वासन पर कर्मी काम पर लौटे

फाजिल्का सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह की ओर से नोटिफिकेशन निकालने के आश्वासन के बाद सोमवार को मिनिस्टीरियल स्टाफ ने हड़ताल खत्म कर दी। फाजिल्का में भी कर्मचारियों ने भी यूनियन के फैसले पर अमल करते हुए कार्य शुरू कर दिया। उधर हड़ताल खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 11:43 PM (IST)
सीएम के नोटिफिकेशन निकालने के आश्वासन पर कर्मी काम पर लौटे
सीएम के नोटिफिकेशन निकालने के आश्वासन पर कर्मी काम पर लौटे

जागरण संवाददाता, फाजिल्का : सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह की ओर से नोटिफिकेशन निकालने के आश्वासन के बाद सोमवार को मिनिस्टीरियल स्टाफ ने हड़ताल खत्म कर दी। फाजिल्का में भी कर्मचारियों ने भी यूनियन के फैसले पर अमल करते हुए कार्य शुरू कर दिया। उधर, हड़ताल खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

मिनिस्टीरियल स्टाफ ने वीरवार और शुक्रवार को दो दिवसीय हड़ताल करने के बाद सोमवार को हड़ताल समाप्त कर दी गई है, क्योंकि दो दिन कार्य न होने के बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी हो गई। लोगों के कई कार्य लटके हुए थे, जिन्हें सोमवार को कर्मचारियों के हड़ताल से लौटते ही राहत महसूस हुई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि 27 फरवरी को कमेटी ऑफ मिनिस्टीरियल की बैठक में मांगों को मानने संबंधी टालमटोल की नीति अपनाई गई। इसके बाद मिनिस्टीरियल स्टाफ ने वीरवार से अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल शुरू कर दी, लेकिन रविवार को प्रांत स्तरीय कमेटी की बैठक में नोटिफिकेशन जारी करने व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने हड़ताल समाप्त करने की आह्वान किया। प्रांतीय कमेटी के कहने पर कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी गई।

राधास्वामी कॉलोनी निवासी रमेश गुगलानी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसने जन्म सर्टिफिकेट लेने संबंधी अप्लाई किया हुआ था, लेकिन वीरवार और शुक्रवार को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सर्टिफिकेट बनाने का कार्य नहीं हो सका। अब कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और सर्टिफिकेट जल्द मिलने की आस है।

लटके काम एक दो-दिन में होंगे पूरे

यूनियन के सदस्यों ने बताया कि हड़ताल के चलते 40 के करीब रजिस्ट्रियों व 100 से अधिक सर्टिफिकेट नहीं बने, जोकि मंगलवार तक बना लिए जाएंगे। अर्जीनवीस यूनियन के प्रधान राज अरोड़ा ने बताया कि हड़ताल से वीरवार और शुक्रवार को रजिस्ट्रियां, लोन आदि का कार्य नहीं हो सका, लेकिन सोमवार को हड़ताल समाप्त होने के चलते रजिस्ट्रियों का कार्य शुरू हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.