Move to Jagran APP

भव्य शोभायात्रा के बाद गणेश जी मूर्ति का विसर्जन

अबोहर : स्वर्णकार मराठा गणेश महोत्सव मंडल अबोहर का गांधी चौक में गणेश महोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:19 PM (IST)
भव्य शोभायात्रा के बाद गणेश जी मूर्ति का विसर्जन
भव्य शोभायात्रा के बाद गणेश जी मूर्ति का विसर्जन

जासं, अबोहर : स्वर्णकार मराठा गणेश महोत्सव मंडल अबोहर का गांधी चौक में गणेश महोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन की आरती स्वर्णकार व मराठा बंधुओं ने करवाई। विधायक अरूण नारंग ने गणपति बप्पा को माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ मंडल प्रधान अशोक छाबड़ा, बावा कुक्कड व गौरव टक्कर, विकास बिश्रोई, एडवोकेट दीपक खुनाना भी मौजूद रहे। महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। बुधवार महोत्सव के समापन के अवसर पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें स्वर्णकार संघ, युवा स्वर्णकार संघ, ग्रामीण स्वर्णकार संघ तथा मराठा बंधुओं ने परिवार सहित भाग लिया। मलूकपुरा माइनर में मूर्ति विसर्जन किया गया। इस मौके पर मोहन लाल सोनी, रविंद्र डावर, मुख्तयार सोनी, प्रदीप सर्राफ, कुलदीप सोनी, बी के सर्राफ, मनोज सोनी, गणेश मराठा, भरत मराठा, संजय मराठा, कृष्ण मराठा, भीमा मराठा, चिराग सेठी, विक्कीसेठी, राम चंद सोनी, बाबी वर्मा, जतिन सोनी, हंसराज डाबर, नत्थूराम जौड़ा, ललित सोनी, विवेक वर्मा, बनवारी सोनी, खरैती लाल रोड़ा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.