दिल्ली में वकीलों पर हमला, अबोहर में हड़ताल
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच भिड़ंत के बाद बार एसोसिएशनों ने सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया।
जागरण संवाददाता, अबोहर : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच भिड़ंत के बाद बार एसोसिएशनों ने सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया। इसके समर्थन में अबोहर में भी वकीलों ने हड़ताल की। स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल, सचिव आनंद गुप्ता, संयुक्त सचिव मनजीत सिंह समेत सभी वकीलों ने रोष व्यक्त करते हुए हड़ताल रखी।
अबोहर के वकीलों ने भारत सरकार से मांग की कि आरोपितों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, रवि कड़वासरा, संदीप बजाज, संदीप ठठई, विनोद मेहता, विनोद बेरी, अरूण मुंजाल, अनिल प्रदीप कटारिया, सुखपाल सिंह सिद्धू, भैया अजय गिल्होत्रा, मनप्रीत सिंह, गौरी शंकर माकड़, अनिता चलाना, श्रुति भीमवाल, निधि बेरी, अनिल सेठी, कमल सेन, हरप्रीत सिंह, अमृतपाल तिन्न, गोकल मिढ़ा, चांद कुमार, नवीन वाट्स, रामपाल मेघ, श्रवण कुमार, अशोक चराया, देवानंद सचदेवा, सुनील कंबोज, साहब राम टांक, दीपक खुराना, अनिल कामरा आदि मौजूद थे।