नीले कार्ड काटने के विरोध में आप का रोष प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी फाजिल्का द्वारा डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए मांगपत्र सौंपा गया।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा जरूरतमंद और गरीब परिवारों के काटे जा रहे नीले कार्ड के विरोध में आम आदमी पार्टी फाजिल्का द्वारा डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए मांगपत्र सौंपा गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के डॉक्टर सुरिंद्र सिंह कचूरा, मोहिदर सिंह कचूरा, गोबिद राम, शिदर सिंह, सुर्जन सिंह, हरबंस सिंह, बलदेव सिंह, सुखविदर सिंह अरोड़ा, राजिदर कुमार, दीप कंबोज, चरणजीत सरा हल्का इंचार्ज अबोहर, अरूण वधवा, सागर झांब, मैडम चरणजीत कौर मैनी, गौरव कंबोज वे गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर कैप्टन सरकार की नीतियों पर हल्ला बोलते हुए सीनियर नेता अतुल नागपाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों को राहत देने की बजाये उनके नीले कार्ड काट कर उनके जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज संकट के समय में कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है।