नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से भगाया, तीन नामजद
जिले के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने उसकी 16 वर्षीय किशोरी को विवाद के नाम बरगलाया केस दर्ज।
संवाद सूत्र, जलालाबाद (फाजिल्का) : जिले के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने उसकी 16 वर्षीय की बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप एक युवक पर लगाया है। पुलिस प्रशासन ने युवक की मदद करने वाले उसके माता-पिता पर भी कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी है, पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की 10 मई की सुबह करीब 12 बजे घर से गायब हो गई। जिसके बाद पहले तो वह अपने आस पड़ोस में युवती की तलाश करते रहे। लेकिन जब वह नही मिली तो उसने व उसके परिवारिक सदस्यों ने पूरे गांव में लड़की की तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी लड़की को जगदीश सिंह नाम का युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया है, जिसमें उसके पिता देसा सिंह व माता सुमित्रा बाई ने भी उनका सहयोग दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जब उन्होंने घर आकर अपनी अलमारियों की जांच की तो उसमें से सोना व नगदी गायब मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक के कहने पर उसकी लड़की घर से गहने व घर में पड़े 15 हजार रूपये, सोने का टाप्स व अन्य सामान ले गई है। जांच अधिकारी एएसआइ मलूक सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला।