Move to Jagran APP

सुखबीर बादल के क्षेत्र जलालाबाद से 40 पदाधिकारियों ने छोड़ी शिअद

सुखबीर बादल के निर्वाचन क्षेत्र जलालाबाद के गांव मम्मूखेड़ा में पार्टी के 40 पदाधिकारियों व अन्य विंगों के प्रमुखों ने बेअदबी के मामलों से आहत होकर पार्टी छोड़ने का एलान किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:52 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:53 PM (IST)
सुखबीर बादल के क्षेत्र जलालाबाद से 40 पदाधिकारियों ने छोड़ी शिअद
सुखबीर बादल के क्षेत्र जलालाबाद से 40 पदाधिकारियों ने छोड़ी शिअद

जेएनएन, फाजिल्का। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सुखबीर बादल के निर्वाचन क्षेत्र जलालाबाद के गांव मम्मूखेड़ा में पार्टी के 40 पदाधिकारियों व अन्य विंगों के प्रमुखों ने बेअदबी के मामलों से आहत होकर पार्टी छोड़ने का एलान किया।

loksabha election banner

गांव मम्मूखेड़ा में एकत्रित पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह सहित 40 के करीब शिअद के पदाधिकारियों और अन्य विंगों के मुखियों ने वीरवार को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इन्होंने कहा कि सभी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं में शिअद पर लग रहे आरोपों से दु:खी होकर इस्तीफा दिया है।  जत्थेदार चरण सिंह ने कहा कि पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की घटनाओं के पीछे शिअद बादल का नाम आने के कारण पार्टी वर्करों में रोष है, जिस कारण उन्हें ठेस पहुंची है।

इन्होंने दिया इस्तीफा

अकाली दल बादल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में पूर्व सर्कल प्रधान अरनीवाला इकबाल सिंह, पूर्व किसान विंग महासचिव मम्मूखेड़ा बलदेव सिंह, पूर्व ब्लाक समिति फाजिल्का सोहन लाल, सरपंच कंधवाला एवं प्रधान सरपंच यूनियन अरनीवाला जत्थेदार जसवंत सिंह, पूर्व मेंबर सचिव अकाली जत्था फाजिल्का सरवन सिंह, पूर्व सचिव अकाली जत्था अरनीवाला अवतार सिंह, पूर्व सचिव अकाली जत्था अरनीवाला जसविन्दर सिंह, पूर्व सीनियर उप प्रधान दफ्तर इंचार्ज फाजिल्का बचित्तर सिंह, पूर्व मार्केट समिति फाजिल्का बलवंत सिंह, सरपंच ढाणी बूटा सिंह जरनैल सिंह सिद्ध, पूर्व सरपंच कंधवाला ज्ञान सिंह भुल्लर, मैंबर पंचायत और पूर्व सचिव अरनीवाला जसवंत सिंह शामिल हैं।

इनके अलावा गुरचरन सिंह कमालवाला, सुच्चा सिंह पूर्व सचिव शिअद फाजिल्का, महल सिंह राणा पूर्व उप प्रधान शिअद जत्था फाजिल्का, नारायण दास गांव मौजम, यूथ विंग फाजिल्का शहरी सचिव दविन्दर सिंह, पूर्व उप प्रधान अकाली जत्था फाजिल्का जीत सिंह, पंचायत सदस्य कंधवाला मनजीत सिंह, यूथ अकाली दल दलजीत सिंह, यूथ अकाली दल दलजीत सिंह, मम्मूखेड़ा दिलबाग सिंह, गुरनाम सिंह कंधवाला, नर सिंह पूर्व अकाली जत्था फाजिल्का, पूर्व सरपंच माहूआना एवं एससी विंग उप प्रधान फाजिल्का गुरमेल सिंह, उप प्रधान अकाली जत्था फाजिल्का टेक सिंह, पूर्व मैंबर एससी विंग उप प्रधान फाजिल्का सुबेग सिंह, मूर्त सिंह कंधवाला, मेहर सिंह प्रधान यूथ अकाली दल अरनीवाला, मेहर सिंह प्रचार सचिव अकाली दल फाजिल्का, करमजीत सिंह कंधवाला ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.