3654 बच्चों को घरों में जाकर पिलाई पोलियो रोधी बूंदें
सेहत विभाग की ओर से चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन विभाग की टीमों नेा शहरी व ग्रामीण आबादी के अलावा स्लम ऐरिया में 3654 बच्चों को घर जाकर पोलियो रोधी बूंदे पिलाई गई।
जागरण संवाददता, फाजिल्का : सेहत विभाग की ओर से चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन विभाग की टीमों नेा शहरी व ग्रामीण आबादी के अलावा स्लम ऐरिया में 3654 बच्चों को घर जाकर पोलियो रोधी बूंदे पिलाई गई।
सिविल सर्जन डा. भूपिद्र कौर ने बताया कि यह तीन दिवसीय अभियान 22 सितंबर तक चलेगा। जिसके तहत झुग्गी झोंपड़ियों, फैक्ट्रियों व भट्ठों पर कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के 3292 व शहरी क्षेत्र के 7086 बच्चों को मिलकर कुल 10578 बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत पहले दिन 7922 घरों को कवर करते हुए 5377 बच्चों को पोलियो रोधी बूंदे पिलाई गई। वहीं दूसरे दिन 6509 घरों में जाकर 3654 बच्चों को पोलियो बंदें पिलाई गई।