कैंप में 360 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
नगर कांग्रेस कमेटी व यूथ कांग्रेस की ओर से शनिवार को बेसिक स्कूल में मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 360 के करीब लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
संस, अबोहर: नगर कांग्रेस कमेटी व यूथ कांग्रेस की ओर से शनिवार को बेसिक स्कूल में मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 360 के करीब लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कैंप में मुख्यातिथि जिला कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ व मेयर विमल ठठई ने शिरकत की।
संदीप जाखड़ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाएं। उन्होने कहा कि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान भी तेज कर दिया गया है। आप जितना हो सके इस बीमारी से बचने का प्रयास करें व सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रधान अतिदरपाल तिन्ना, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, पार्षद पुनीत अरोड़ा सोनू, नरेश गोयल, संजय जाखड़, संदीप गोदारा, विपन शर्मा, कमल खुराना, विकास सिगला, लवली सिंह मौजूद थे।
निश्शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कैंप आज संवाद सूत्र, फाजिल्का : सेवा भारती फाजिलका की ओर से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए निश्शुल्क टीकाकरण कैंप दो मई को लगाया जाएगा। संस्था की ओर से आयोजन को लेकर एक बैठक करके सभी सदस्यों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं। बैठक में प्रधान अशोक, पंजाब प्रधान कृष्ण अरोड़ा, उपप्रधान अमित उबवेजा, महासचिव रमा भारती, सहसचिव रवि अरोड़ा, अशोक कालड़ा, संदीप सचदेवा, जौली मोंगा, गिरधारी लाल, जगदीश कटारिया, रत्नलाल ग्रोवर, अमित दहूजा, सोनू वर्मा, सरंक्षक केवल कृष्ण सेठी आदि मौजूद रहे।
सेवा भारती के सदस्यों ने बताया कि कैंप सुबह सवा नौ बजे से दोपहर 2 बजे तक डा. गोबिद शर्मा लाइब्रेरी में लगाया जाएगा। कैंप में लोग अपना आधार कार्ड व फोन नंबर साथ लेकर जरूर आएं। उन्होंने सभी लोगों से मास्क पहनकर आने की अपील की जाएगी।