नहर किनारे मिले 2 युवकों के शव, नशे की ओवरडोज से मौत का शक
जागरण संवाददाता, अबोहर: फाजिल्का रोड पर वीरवार देर शाम गाव खुईखेडा के पास नहर किनारे
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 02 Mar 2018 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अबोहर: फाजिल्का रोड पर वीरवार देर शाम गाव खुईखेडा के पास नहर किनारे दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवक अबोहर के रहने वाले थे। शवों के पास नशे के टीके और नशीली गोलियां भी बरामद हुई हैं। माना जा रहा है कि इनकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। हालाकि, अभी इसकी पुष्टि नही हुई। इनका मोटरसाइकिल भी नजदीक ही मिला है। सूचना मिलने पर थाना खुईखेडा पुलिस के प्रभारी मुंशी सिंह व नर सेवा नारायण सेवा समिति के बिट्टू नरूला, जगदेव ओ रवि भी मौके पर पहुंचे। दोनों के शव फाजिल्का अस्पताल ले जाए गए। मृतकों में से एक नाम शिवा बताया जा रहा है, जबकि दूसरे की जेब से मिले कागजात के अनुसार उसका नाम तरसेम हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें