फाजिल्का में मिले कोरोना के 157 नए मामले, 48 हुए स्वस्थ
फाजिल्का में लगातार कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी 157 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है जिसको लेकर सेहत विभाग पाजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुट गया है।
संवाद सूत्र, फाजिल्का : फाजिल्का में लगातार कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी 157 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है, जिसको लेकर सेहत विभाग पाजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुट गया है।
जिले में अब तक 21452 लोग कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें से 19970 लोग कोरोना को हराकर तंदुरुस्त हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों का आंकड़ा 948 पर पहुंच चुका है, जबकि शुक्रवार को 48 कोरोना संक्रमित व्यक्ति तंदुरुस्त हुए हैं। उधर उपायुक्त बबीता कलेर ने जिले के निवासियों से अपील की है कि जिले में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।
फिरोजपुर में कोरोना से एक की मौत, 241 पाजिटिव संस, फिरोजपुर: चुनाव प्रचार में लगे राजनीतिक दल कोविड 19 नियमों को ताक पर रख चुनावी रैलियां कर रहे हैं। चुनावी रैलियों में न तो शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही लोग मास्क लगा रहे हैं। जिले में शुक्रवार को भी 241 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं एक 50 साल की महिला की मौत हो गई।
जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 857 पर पहुंच गई। सेहत विभाग ने जिले में टेस्ट की गति बढ़ा दी है। शुक्रवार को 1539 लोगों के टेस्ट लिए गए। अभी तक 344104 लोगों के टेस्ट किए जा चुके है। 605 लोगों के टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है। शुक्रवार को जिले में 11 डीसी आफिस के कर्मचारी, सरकारी हाई स्कूल रुकने वाला के 9 अध्यापिकाएं, सात सीमा सुरक्षा बल के जवान भी करोना पाजिटिव पाए गए।