वृद्ध आश्रम का दौरा कर पूछा बुजुर्गो का कुशलक्षेम
बस्सी पठाना पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी मोहाली के निर्देश और जिला व सेशन जज निर्भओ सिंह गिल की अगुआई में जिला कानूनी सेवा अथारिटी फतेहगढ़ साहिब के पैनल वकील अजीतपाल सिंह द्वारा वृद्ध आश्रम बस्सी पठाना का दौरा किया।
जेएनएन, बस्सी पठाना : पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी मोहाली के निर्देश और जिला व सेशन जज निर्भओ सिंह गिल की अगुआई में जिला कानूनी सेवा अथारिटी फतेहगढ़ साहिब के पैनल वकील अजीतपाल सिंह द्वारा वृद्ध आश्रम बस्सी पठाना का दौरा किया। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और साथ ही कोरोना वायरस के चलते बुजुर्गो की सेहत का निरीक्षण भी किया। अजीतपाल सिंह ने बुजुर्गों को उनके अधिकारों बारे बताया। वहीं, जिला कानूनी सेवा अथारिटी द्वारा चलाई जा रही स्कीमों और सेवाओं बारे भी अवगत करवाया। अथारिटी के सचिव आशीष कुमार बांसल ने कहा कि वृद्ध आश्रम बस्सी पठाना का लगातार दौरा किया जाएगा और बुजुर्गो की सेहत संबंधी लगातार संपर्क रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन सुनील रैना भी उपस्थित थे।