संत फरीद पब्लिक स्कूल के 200 विद्यार्थियों को लगाई वैक्सीन
संत फरीद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 15 से 1
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : संत फरीद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए एक कैंप लगाया गया। इस मौके पर डा. मनदीप कौर की अगुआई में 200 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। स्कूल प्रिसिपल वीरेंद्रजीत सिंह, स्कूल चेयरपर्सन हरजिदर कौर, वाइस प्रिसिपल अमृता सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई करोना को रोकथाम अभियान के लिए हम सभी योगदान देना चाहिए। अगर हम जागरूक होते हुए भी वैक्सीन का लाभ नहीं ले सकते तो ये राष्ट्रीय हित में नहीं हैं। इसलिए सभी इस अभियान के साथ जुड़े और वैक्सीन को लगवा कर कोरोना से बचें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें