शिविर में 152 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
अशोका सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहिद में सूद सभा द्वारा 19वां वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:26 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : अशोका सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहिद में सूद सभा द्वारा 19वां वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की सेहत अधिकारियों की टीम ने 152 लोगों का टीकाकरण किया। सूद सभा के संरक्षक सुभाष सूद, सूद सभा के प्रधान हरविदर सूद, सूद सभा के चेयरमैन अशोक सूद तथा सूद सभा के सचिव नितिन सूद ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रशासन द्वारा चलाई जा रही मुहिम में अपनी जिम्मेवारी समझ कर वैक्सीन की डोज लगवानी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें