दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन घायल
गांव पमौर के नजदीक हुई दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : गांव पमौर के नजदीक हुई दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कुराली के मनोज, गांव पमौर के बरिदर सिंह और चुन्नी के जगजीत सिंह के तौर पर हुई है। बरिदर और जगमीत मोटरसाइकिल पर सवार होकर चुन्नी से मोरिडा की तरफ जा रहे थे। मोरिडा की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे मनोज के साथ उनकी टक्कर हो गई। इस कारण तीनों घायल हो गए और उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए तीनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें