जिले में कोरोना से तीन मौत, 32 नए केस रिपोर्ट
जिले में शुक्रवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। 32 नए केस रिपोर्ट किए गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 04:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : जिले में शुक्रवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। 32 नए केस रिपोर्ट किए गए। सिविल सर्जन डा. महिदर सिंह ने बताया कि मृतकों में गांव चैहलां की 41 वर्षीय महिला, गांव तलानियां का 84 वर्षीय व्यक्ति और गांव आदमपुर का 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था और इस दौरान उनकी मौत हो गई।
उधर, 32 नए केसों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा भी 8,492 तक पहुंच गया है। एक्टिव केसों की संख्या 275 है। लेवल दो के 27, लेवल तीन के 14 और 234 लोगों को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 93.8 फीसद तक पहुंच गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें