Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा ने किया प्रदर्शन

पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा पंजाब के आह्वान पर आज पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अर्थी स्थानीय डीसी दफ्तर फतेहगढ़ साहिब के आगे फूंकी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 06:32 PM (IST)
पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा ने किया प्रदर्शन
पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा पंजाब के आह्वान पर आज पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अर्थी स्थानीय डीसी दफ्तर फतेहगढ़ साहिब के आगे फूंकी गई। इस मौके पर ठाकुर सिंह अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब, रणदीप सिंह सूबा को-कन्वीनर पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा और पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के नेता अवतार सिंह चीमा, पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह तरखान माजरा, आशुतोष धीमान, जसपाल सिंह डडहेड़ा, हरप्रीत सिंह, चंदा सिंह टोहड़ा, रणवीर सिंह अमलोह, दलवीर सिंह अध्यक्ष पी.एच.सी. नंदपुर कलौड़, तेजिदर सिंह तेजी, सुखविदर सिंह बीएमएल ने कहा कि चुनाव के समय आम आदमी पार्टी पंजाब के नेता वादा कर रहे थे कि सरकार बनते ही पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। अब सरकार का रूख मुलाजिम विरोधी हो गया है। वित्त मंत्री जोकि कर्मचारियों में आकर पेंशन बहाली के हक में बोलते थे, अब जत्थेबंदियों के साथ बात करने के लिए भी तैयार नहीं हैं। इस मौके पर लखविदर सिंह, देसराज बस्सी पठानां, जसविदर सिंह, लखविदर सिंह, राजप्रीत सिंह, मलकीत सिंह सरोआ, हरप्रीत बालपुर आदि हाजिर थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.