24वां संत खालसा प्रकाश कीर्तन दरबार 12 को
अध्यक्ष दर्शन सिंह की अगुवाई में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक बैठक का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 04:48 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 04:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिंदगढ़ : कीर्तन दरबार कमेटी मंडी गोबिदगढ़ की ओर से अध्यक्ष दर्शन सिंह की अगुवाई में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान रविदर सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को स्थानीय आउट डोर स्टेडियम (दशहरा ग्राउंड) में 24वां संत खालसा प्रकाश कीर्तन दरबार सजाया जा रहा है। इसमें संत खालसा दल के संस्थापक योगी राज, ब्रह्म ज्ञानी श्रीमान 111 संत बलवंत सिंह जी महाराज सिद्धसर सिहोड़ा वालों की तरफ से संत गुरचरण सिंह कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर सचिव जत्थेदार अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरचरण, अजीत सिंह, भूपिदर पाल, अवतार सिंह, संजीव जैन, हरजीत, रणजीत सिंह, गुरमीत सिंह मुंडे, हरिदर शर्मा, अमरजीत शर्मा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें