संजय बने ब्रह्माण सभा के अध्यक्ष
मंडी गोबिदगढ़ श्री ब्राह्माण सभा पंजाब मंडी गोबिदगढ़ की बैठक भगवान परशुराम मंदिर में हुई। जिसमें सभा के प्रदेश अध्यक्ष देवी दयाल पराशर शामिल हुए।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री ब्राह्माण सभा पंजाब मंडी गोबिदगढ़ की बैठक भगवान परशुराम मंदिर में हुई। जिसमें सभा के प्रदेश अध्यक्ष देवी दयाल पराशर शामिल हुए। इस मौके मंडी गोबिदगढ़ इकाई के अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया गया। देवी दयाल पराशर ने संजय कुमार बॉबी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। जिसे पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश कुरेशिया ने समर्थन दिया व मौजूद सभी सदस्यों ने भी ओम का उच्चारण करते हुए अपना समर्थन दिया तथा अपनी टीम का गठन करने के अधिकार भी सौंपे। इस अवसर पर नेत्र मणि को सचिव, सर्वेश कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, सतीश गौतम को लंगर इंचार्ज नियुक्त किया गया। बॉबी ने कहा कि उन्हें सौंपी जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर चेयरमैन कैलाश शर्मा, रमन शर्मा, मनमोहन शर्मा, हरि कृष्ण शर्मा, नरिदर दत्त, श्रवण सिंह राज पुरोहित, रजित गौड़, लखपत राय, अशोक शर्मा, रवि भारती, गणेश शर्मा, सुनील मिश्रा, भूपेंद्र पाल, योगेश कुमार आदि उपस्थित थे।