Move to Jagran APP

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा हर जिले में 75 किमी का सफर तय करेगी : राजा वड़िंग

संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा केसरी झंडा फहराने की बात गलत है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 06:45 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 06:45 PM (IST)
कांग्रेस की तिरंगा यात्रा हर जिले में 75  किमी का सफर तय करेगी : राजा वड़िंग
कांग्रेस की तिरंगा यात्रा हर जिले में 75 किमी का सफर तय करेगी : राजा वड़िंग

रविदर सिद्धू, खमाणो

loksabha election banner

संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा केसरी झंडा फहराने की बात गलत है। केसरी रंग हमारे गुरुओं का है और यह रंग हमारे दिलों में बसता है। हम इस रंग में ही रंगे हुए हैं, इसलिए हम इसका विरोध नहीं करते, लेकिन उनको यह कहना चाहिए था कि देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ केसरी रंग का झंडा भी फहराया जाए।

यह बात आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिदर सिंह राजा वड़िग ने खमाणो शहर में पैदल तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने कुछ ही दिन पहले पत्र जारी करके पंचायतों को कहा है कि वह राष्ट्रीय ध्वज खरीदें जो अति निदनीय है, क्योंकि हर नागरिक को अपनी मर्जी से कहीं भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार है, लेकिन देश के झंडे की गरिमा को भी बनाए रखना हमारा फर्ज है।

75वें स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिदर सिंह राजा वड़िग ने खमाणो शहर में पैदल तिरंगा यात्रा की जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस प्रत्येक हलके में तिरंगा यात्रा निकालेगी और हर जिले में 75 किलोमीटर व प्रदेश में 2500 किलोमीटर यात्रा सफर तय करेगी। अमरिदर सिंह राजा वड़िग ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हैं और उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी श्रद्धांजलि देते हैं जिनके बलिदानों के कारण आज हम स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष सूद, कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष सर्बजीत सिंह जीती, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष सुरिदर सिंह रामगढ़, उपाध्यक्ष सदा सिंह गिल, हरबंस सिंह पंढेर, अवतार सिंह तारी, रविदर सिंह मनीला, हरदीप सिंह भुल्लर, नंबरदार अवतार सिंह, रणजीत सिंह लोहारमाजरा, सरपंच नाथू राम नंगला, सरपंच सतविदर सिंह सुहावी, परमजीत बागरी, पंकज खुराना, पार्षद गुरिदर सिंह सोनी, गुरचरण सिंह चन्नी अध्यक्ष एससी विग, लखविदर सिंह संधारी माजरा, युवा शहरी अध्यक्ष हसन खमानोन, अली हुसैन मुस्लिम नेता, जसवीर सिंह भाडला, तरनजीत भंगू, नंबरदार मनमोहन सिंह और एडवोकेट रुपिदर सिंह रामगढ़ उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.