सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन
भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ साहिब द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ साहिब द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रही है। यह सेवा सप्ताह 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता समाज सेवा से जुड़े कार्यो को करेंगे और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सप्ताह भर मनाएंगे। यह जानकारी जिला महासचिव रविदर सिंह पदम ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है। इस सेवा सप्ताह कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने सभी मंडल प्रधानों को तैयार रहने के लिए कहा है। इसके अलावा जिला के पदाधिकारियों को कार्यक्रमों का कोऑर्डिनेटर, मंडलों में मंडल प्रभारियों को कार्यक्रमों के कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम जिला, मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे।