Move to Jagran APP

दो किलो अफीम समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने तीन युवकों को दो किलो अफीम के साथ पकड़ा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 06:35 PM (IST)
दो किलो अफीम समेत तीन गिरफ्तार
दो किलो अफीम समेत तीन गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : पुलिस ने तीन युवकों को दो किलो अफीम के साथ पकड़ा। थाना फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अफीम सप्लाई करने के लिए फतेहगढ़ से बाहर जा रहे हैं तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान संदीप सिंह निवासी मंडी गोबिदगढ़, वरिदर सिंह और जोगा सिंह निवासी गांव शाहजादपुर के रूप में हुई। सभी बाहरी राज्यों से सस्ते दाम पर अफीम खरीदकर पंजाब में मंहगे दामों में बेचते थे। जब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया तो तीनों एक ही बाइक पर सरहिद से चुन्नी की ओर जा रहे थे। तलाशी के दौरान वरिदर व जोगा सिंह के कब्जे से 500-500 ग्राम व मनदीप सिंह के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करके चार दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.