बेगुनाह साबित कराने पर दुष्कर्म आरोपित से पौने पांच लाख हड़पने वाले काबू
खमाणों खमाणों पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस की जांच में बेगुनाह साबित कराने का झांसा देकर पौने पांच लाख हड़पने वालों तीनों आरोपितों को काबू कर लिया है।
संवाद सूत्र, खमाणों : खमाणों पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस की जांच में बेगुनाह साबित कराने का झांसा देकर पौने पांच लाख हड़पने वालों तीनों आरोपितों को काबू कर लिया है। जिसमें गुरतेज सिंह सिराज माजरा, बलजीत सिंह गांव ठसका जिला मोहाली और रणधीर सिंह गांव हुसैनपुर जिला मोहाली शामिल हैं। आरोपितों के कब्जे से तीन लाख दस हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। डीएसपी धर्मपाल चेची ने बताया कि 2 जुलाई को दलजीत सिंह जल्लोवाल ने शिकायत दी थी कि 26 फरवरी 2020 को उसके पिता रंजीत सिंह के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में उसके पिता को बेगुनाह साबित करने का झांसा देकर आरोपितों ने पौने पांच लाख रुपये हड़प लिए थे। आरोपितों ने उसे झांसा दिया था कि उनकी पुलिस अधिकारियों से बात हो गई है और पौने पांच लाख रुपए रिश्वत के तौर पर देने के लिए वसूले गए थे।