सड़क हादसे में एक घायल, मामला दर्ज
मंडी गोबिदगढ़ के विमल कांटा के नजदीक गत दिन हुए कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : मंडी गोबिदगढ़ के विमल कांटा के नजदीक गत दिन हुए कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसकी पहचान गांव माधोपुर के तलजिदर सिंह के तौर पर हुई है। तलजिदर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सरहिद से मंडी गोबिदगढ़ की तरफ जा रहा था। जब वह विमल कांटा के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण वह घायल हो गया। जोकि सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में उपचारधीन है। थाना मंडी गोबिदगढ़ के एएसआइ निर्मल सिंह ने कार चालक विनोद कुमार निवासी चंदन नगर गांव मंजली जंगियानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें